फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी पेपरलीक कांड के आरोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीटीसी पेपर लीक कांड के आरोपी आशीष अग्रवाल की बुधवार रात मौत हो गई। कौशांबी जेल से लखनऊ एसजीपीजीआई ले जाते समय तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया, जहां उसकी सांसें थम गई।
विज्ञापन



आरोपी की मौत की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस-जेल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि पेपर लीक मामले में आज तक पुलिस सुबूत नहीं खोज पाई है। आशीष का बेहतर इलाज नहीं किया गया। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।


बीटीसी पेपर लीक कांड में आशीष दो अक्तूबर से कौशांबी जेल में बंद था। इस दौरान उसकी तबीयत कई बार बिगड़ी। उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार दोपहर हालत गंभीर होेने पर उसे लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस टीम आशीष को गाड़ी से लेकर लखनऊ जा रही थी। लेकिन रायबरेली पहुंचने पर आशीष की हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।


सदर कोतवाली ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष की मौैत की सूचना पर उसके परिवारीजन यहां पहुंचे।


साले प्रवीण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में आज तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। आशीष का इलाज भी नहीं कराया गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।


मृतक के जीजा एसके अग्रवाल ने भी आरोप लगाया कि आशीष की मौत के लिए पुलिस-जेल प्रशासन जिम्मेदार है। आशीष को लखनऊ ले जा रहे दरोगा इसरार अहमद ने बताया कि स्वरूप रानी अस्पताल से उसे पीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई।


इस पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीटीसी पेपर लीक मामले में आरोपी आशीष जेल में बंद था। बीमार होने पर उसे एसजीपीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें