नाली के विवाद में मारपीट, 19 घायल
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के कंचौदा मजरे गुलिहा गांव में बुधवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। 19 लोग घायल हो गए।
पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसओ ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
कंचौदा मजरे गुलिहा गांव निवासी बच्चन और श्रीराम के बीच नाली विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट में एक पक्ष से बच्चन, राजेंद्र, रामखेलावन, सुशील, सुनील, उमर, छोटे घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से श्रीराम, राकेश, उमेश, कुसुम, जशोदा, विनोद, कंचन, मान सिंह, रेखा, नीलू, सुंदर, रमेश घायल हुए।
इसमें से गंभीर रूप से घयाल रेखा, राकेश, उमेश, श्रीराम, नीलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नाली विवाद में मारपीट हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।