फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, पांच की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में बेकाबू कार जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार ओएनजीसी के अधिकारी, उनकी पत्नी, मासूम बेटी व मां के साथ ही चालक की मौैत हो गई। जबकि उनकी एक बेटी घायल हुई है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये हादसा उस समय हुआ, जब ओएनजीसी में तैनात ऑफिसर परिवार समेत अपनी बहन से मिलने हरदोई जा रहे थे। हादसे की सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह, एसओ रवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

प्रयागराज के 182-9 बी-एम कसारी जीटीबी नगर करेली निवासी विभूति शर्मा (40) पुत्र हनुमान प्रसाद शर्मा ओएनजीसी में क्लास वन ऑफिसर थे। वह असोम में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर प्रयागराज स्थित घर आए थे।

गुरुवार सुबह विभूति अपनी पत्नी कंचन शर्मा (38), मां माधुरी शर्मा (65), पांच वर्षीय पुत्री काव्या व दो वर्ष की मासूम पुत्री के साथ अपनी बहन से मिलने के लिए कार से हरदोई जा रहे थे।

कार कानपुर के सरस्वती नगर नौबस्ता निवासी आलोक सिंह भदौरिया (27) पुत्र किशोर सिंह भदौरिया चला रहा था। कार जैसे ही हाईवे पर कुंदनगंज के पास पहुंची, वहां पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में कार सवार विभूति शर्मा, उनकी पत्नी कंचन शर्मा, दो वर्षीय मासूम बेटी व चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटी काव्या व मां माधुरी शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां कुछ देर बाद ही माधुरी शर्मा की भी मौत हो गई। काव्या का इलाज चल रहा है। एएसपी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक कब्जे में ले लिया है। मामले में चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार सवार लोगों की जिंदगी बचाने के बजाय ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया। उसका जरा भी दिल नहीं पसीजा कि कार सवार लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। जैसे ही कार ट्रक में घुसी।
विज्ञापन


चालक तुरंत ट्रक स्टार्ट करके भागने लगा। वह ट्रक में फंसी कार को घटनास्थल से 150 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद वह ट्रक वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें