फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा गांव में सियार का आतंक, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के गौरा मजरे चिलूली गांव में एक महीने से सियार का आतंक है। अब तक सियार के हमले में एक मवेशी समेत चार लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन



शनिवार शाम एक किशोर पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


गांव निवासी सुनील कुमार (13) पुत्र गजोधर शाम को नित्यक्रिया के लिए खेत गया था। वह खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सियार ने उस पर हमला कर दिया।


उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तब सियार भाग कर जंगल में घुस गया। ग्रामीण रामकुमार, शिवदयाल, अखिलेश, महेश ने बताया कि एक महीने पहले सियार ने गांव के राम विलाश यादव की भैंस को काटकर जख्मी कर दिया था।


इसी तरह दिनेश यादव (18) और करन कुमार (15) व रामकुमार (35) भी सियार के हमले का शिकार हो चुके हैं। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सियार को पकड़ने नहीं आया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी लालजी मौर्य ने बताया कि सियार के हमले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर सियार को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें