फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में इलेक्ट्रीशियन का गला रेता, मरा समझकर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से एक युवक का गला रेत दिया। आरोपी उसे बहाने से खेत में ले गये और घटना अंजाम दी।
विज्ञापन

मरणासन्न स्थिति में उसे छोड़कर भाग निकले। घायल युवक किसी तरह घर पहुंचा तो घरवालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पताल के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
हटवा गांव निवासी लालबहादुर (35) बिजली मिस्त्री है। वह दिल्ली में रहकर वायरिंग करता है। दो माह पहले वह गांव आया था।
शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे और उसे किसी काम के बहाने घर के नजदीक एक खेत में ले गए।
बताते हैं कि युवकों ने उसका मुंह बांधकर चाकू से गला रेत दिया और उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। खून से लथपथ वह किसी तरह घर पहुंचा तो लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक का रिश्तेदारी में ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन उस लड़की के किसी दूसरे लड़के से भी संबंध थे। इसी के चलते घटना को अंजाम देने का शक है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जल्द हमलावरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें