फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : मां-बेटे के बीच मामूली विवाद और धक्का-मुक्की में आई चोट से बेटे की हो गई मौत

Sun, 10 Oct 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

रवि अपने दोस्तों के साथ कमाने के लिए केरल जाने के लिए तैयारा था। दोनों के बीच कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। हाथापाई शुरू हो गई। मां ने बेटे को धक्का दे दिया जिससे वह दूर जा गिरा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। बातें बढ़ती चलीं गईं। मां-बेटे के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिससे बेटा दूर जा गिरा। एक डंडे से मां ने बेटे पर नाराजगी चलते एक दो वार कर दिए। बेटा बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। जिससे मां के तो होश उड़ गए। वह उसे पकड़ कर विलख पड़ी। बेटे की मौत से उसके होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पूरे राना मजरे उतरागौरी गांव में रविवार को मां कलावती और बेटे रवि के बीच किसी मामूली बात को लेकर दिन में 11 बजे कहासुनी शुरू हो गई। रवि अपने दोस्तों के साथ कमाने के लिए केरल जाने के लिए तैयारा था। दोनों के बीच कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। हाथापाई शुरू हो गई। मां ने बेटे को धक्का दे दिया जिससे वह दूर जा गिरा। वहीं पास में पड़े डंडे से एक-दो डंडा मार भी दिया। जब रवि गिरने के बाद नहीं उठा तो मां ने ही देखा कि वह बेहोश हो गया है। मुंह पर पानी झिड़कने पर उसे उल्टी हुई और बेटे रवि ने वहीं दम तोड़ दिया। यह देख मां के होश उड़ गए। वह बेटे को पकड़कर विलख पड़ी और मातम मनाने लगी।

गुस्से और मामूली झगड़े की यह कीमत चुकानी पड़ेगी उसे नहीं पता था। सूचना के बाद सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घटना की बाबत परिवारीजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता रामकुमार उर्फ मोटे ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई  सुरेश केरल में रहकर प्राइवेट काम करता है। आज ही मृतक और उसके बड़े भाई को केरल जाना था। मां और बेटे के बीच हुए विवाद में गिर जाने से बेट के सिर पर चोट लग गई वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें