फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई शिक्षक की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और तमंचा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी नासिर और उसके पड़ोसी सोहराब के बीच नाली का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बीती तीन अगस्त को सोहराब समेत 18 लोग लाठी-सरिया से लैस होकर नासिर के घर पर धावा बोल दिया था। विरोध करने पर जमकर पीटा था।
दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी किया था। बवाल में प्राइवेट शिक्षक शमीम (48), जबकि सबरी बेेगम (54) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसमें शमीम की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज करके पुलिस घटना की पड़ताल कर रही थी। थानेदार भरत उपाध्याय ने बताया कि शिक्षक की हत्या के मामले में राजापुर गांव निवासी सोहराब के अलावा अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के वतिया निवासी तौहीद और रायबरेली शहर के बस्तेपुर निवासी शिशिर मौर्य को गिरफ्तार किया गया है। अन्य हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें