फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीडीसी व उसके साथियों ने महिला से ठगे 3.75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के गढ़ी मजरे अतरेहटा की रहने वाली महिला के साथ 3.75 लाख रुपये की ठगी हो गई। महिला ने एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके दो साथियों पर उसके खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पहुंचने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। पिंकी पुत्री पप्पू ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बीओबी की महाराजगंज शाखा में उसका खाता है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके दो साथियों पर आरोप लगाया कि सरकारी योजना का पैसा उसे दिलाने के नाम पर एक चेक साइन कराकर ले लिया था। बीती छह अगस्त को खाते को देखा तो उसमें से 3.75 लाख रुपये ज्ञानेंद्र द्विवेदी के अकाउंट में ट्रांसफर हो चुके थे। तहसीलदार रिचा सिंह ने मामले की जांच के जांच कर कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें