फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर अपराधी ने चचेरे भाइयों को पीट-पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। शराब के नशे में धुत एक जिला बदर अपराधी ने गांव के दो लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी देशराज (39) अपने चचेरे भाई अखिलेश कुमार (40) के साथ दरवाजे पर बैठा था। कुछ दिन पूर्व जमानत पर छूटकर आए जिला बदर अपराधी वीरेंद्र नाई व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों को लात-घूसों से जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामले में वीरेंद्र, रावेंद्र, योगेंद्र व कामता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला बदर अपराधी वीरेंद्र के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

बीती 25 फरवरी को उसे जिला बदर अपराधी घोषित किया था। बीती 14 मार्च को पकड़कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले वह जमानत पर छूटा था। चचेरे भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें