फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक को लाठी से पीट-पीटकर मां डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सरायं दिगोसा गांव में लाठी से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थानेदार संतोष कुमारी ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सरायं दिगोसा गांव निवासी सुरेश का अपने ही गांव की एक महिला से कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सुरेश और उसकी मां प्रभुदेई दोनों शराब के नशे में धुत होकर महिला के दरवाजे जाकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इस पर महिला सुनीता के बेटे रज्जन (18) ने दोनों मां-बेटे को गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर सुरेश और प्रभु देेई का पारा और चढ़ गया। झल्लाए मां-बेटे ने रज्जन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और भाग गए।
घायल रज्जन को परिवारीजन जतुआ टप्पा सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान रज्जन की मौत हो गई।
गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर सुरेश और प्रभु देेई के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया। प्रभुदेई को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसके आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें