रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर स्थित जीतू ज्वैर्ल्स से एक युवक झांसा देकर 35 हजार रुपये के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया है। दुकानदार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर युवक के साथ आई महिला को हिरासत में लेेने के बाद छोड़ दिया।
दुकानदार ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए शिकायतीपत्र में दुकानदार जीतू ने आरोप लगाया कि एक दिसंबर को मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर का युवक एक महिला के साथ उसकी दुकान पर जेवर लेकर आया और दुकान से पान-मसाला लाने के बहाने करीब 35 हजार के जेवर लेकर भाग गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के साथ आई महिला को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।