फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना कल

Thu, 09 Mar 2017 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
इलेक्शन स्पेशल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल 11 मार्च को सुबह 8 बजे से होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना स्थल आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में बैरीकेडिंग करा दी गई है। मतगणना वाले दिन रायबरेली शहर के अंदर भारी वाहनों की नो इंट्री रहेगी।
विज्ञापन


रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर वाहनों का पूरी तरह से आना जाना बंद रहेगा। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि मतगणना के दिन जाम की समस्या न हो, इसलिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। बताया कि मतगणना वाले दिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहनों की शहर के अंदर से गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा।

इलाहाबाद से आने वाले भारी वाहन ऊंचाहार से लालगंज रोड होते हुए कानपुर, फतेहपुर- लखनऊ की ओर से जाएंगे। इलाहाबाद से चलकर सुल्तानपुर व फैजाबाद जाने वाली भारी वाहन ऊंचाहार से सलोन के लिए जाएंगे। लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जो इलाहाबाद की ओर जाएंगे वह बछरावां से ऊंचाहार होकर इलाहाबाद जाएंगे।
विज्ञापन


बांदा, फतेहपुर से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहन, जो लालगंज व अटौरा में समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रोक दिया जाएगा। इसी प्रकार सुल्तानपुर व फैजाबाद की ओर से रायबरेली आने वाले भारी वाहन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक शहर रायबरेली में प्रवेश बंद रहेगा या इनका संचालन सारस, रतापुर, हरचंदपुर-बछरावां होते हुए लालगंज की ओर जा सकते हैं।

वहीं शहर रायबरेली से परशदेपुर मार्ग पूर्णरूप से तीन पहिया, चार पहिया, हल्का वाहन, मध्यम वाहन तथा भारी वाहन बंद रहेगा। इनका संचालन सुंदरगंज चौराहा से सलोन मार्ग की तरफ तथा शहर सिविल लाइन से परशदेपुर की ओर जाने वाले उक्त वाहनों का संचालन मुंशीगंज व भदोखर मार्ग से होगा।

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए गुरुवार को माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। एफजी कॉलेज के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराएं।

किसी तरह के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। मतगणना के लिए प्रत्येक विधान सभा के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों की 19-19 टीमें बनाई गई हैं। इसमें से 14 टीमें एक-एक टेबल पर कार्य करेंगीं तथा एक टीम पोस्टल बैलेट के मत पत्रों की गणना की निगरानी करेंगी। सीडीओ हरीराम सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में 114 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें