फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में महारत हासिल कर रहे हैं परिषदीय विद्यालय के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हॉकी खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के मकसद से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के हॉकी कोच एवं उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ऐसे बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं, जिनमें प्रतिभा होने के बाद भी उचित मार्गदर्शन और प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों को हॉकी में महारत दिलाने के लिए नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में दो घंटे का प्रशिक्षण कैंप चल रहा है। इनमें भाग लेने वाले बच्चे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अपने हुनर का प्रदर्शन भी करेंगे। जिले में हॉकी का कोई भी मुकाबला हो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर की टीम जरूर हिस्सा लेती है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि इस विद्यालय के बच्चों में हॉकी खेल के प्रति रुचि अधिक है। इसीलिए यहां पर बच्चों को प्रशिक्षण देने का बीड़ा उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने उठाया है। वह स्वयं विद्यालय पहुंचकर बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। जो बच्चे महारत हासिल कर लेते हैं, वे स्टेडियम जाकर नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा बन जाते हैं।
विज्ञापन

इसी विद्यालय का एक खिलाड़ी शमशीर भी है, जो उप क्रीड़ा अधिकारी के साथ अपने साथी बच्चों को ट्रेनिंग देने का काम करता है। इस समय लगभग 30 बालक एवं बालिकाएं हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं, जो मेजर ध्यानचंद की जयंती पर होने वाले हॉकी मुकाबले में अपने हुनर का प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हुए हैं।
महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का फैसला लिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को अंडर-14 के बालक एवं बालिकाओं की तैराकी तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई जाएगी। 29 अगस्त को अंडर-14 की बालक हॉकी प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 27 अगस्त को सायं 4 बजे तक जिला खेल कार्यालय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में इंट्री कराई जा सकती है। प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें