फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका आएंगी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। प्रियंका के दौरे के मद्देनजर सोमवार को एसपीजी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था खंगाली।
विज्ञापन

साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के लालूपुर चौहान स्थित आवास पर जाकर उनके पिता व पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक प्रकट करेंगी।
इसके बाद दोपहर एक बजे प्रियंका रेल कोच फैक्टरी लालगंज पहुंचेंगी और वहां पर निजीकरण के खिलाफ आंदोलित कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी बात को सुनेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि प्रियंका के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि प्रियंका वाड्रा के दौरे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें