फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के मासूम समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। संक्रमित पाए गए मरीजों में एक साल का मासूम भी शामिल है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गए है। अब तक जिले में 10.66 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 3813 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जिसमें पूरे फतेह बहादुर गांव के एक साल के मासूम के साथ हाजीपुर सलोन की एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। अब तक 10.66 लोगों की जांच में 10.45 लाख लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 17037 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 16658 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया कि लोगों की कोरोना की जांच लगातार जारी है। लक्षण होने पर कोई भी कोरोना की जांच करवा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें