फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में डटे कवि पंकज प्रसून अब काढ़ा कैफे खोलेंगे

विज्ञापन
कवि पंकज प्रसून। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आओ गांव बचाएं मुहिम के तहत व्यंग्यकार पंकज प्रसून अब गांवों में काढ़ा कैफे खोलेंगे। इन कैफों में ग्रामवासियों को मुफ्त में आयुष काढ़ा पीने को उपलब्ध कराया जाएगा। यह काढ़ा कैफे उन जगहों पर खोले जाएंगे, जहां पर कोविड केयर एंड हेल्प सेंटर संचालित हो रहे हैं। यह जानकारी पंकज प्रसून ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत सतांव ब्लॉक क्षेत्र के सहजौरा, लोहड़ा, गोविंदपुर और रौला ग्राम सभा के साथ-साथ लालगंज की बरी ग्रामसभा में काढ़ा कैफे खोलकर होगी।
जहां पर गुड़ के साथ बना आयुष काढ़ा लोगों को मुफ्त पिलाया जाएगा। साथ में एनबीआरआई लखनऊ के वैज्ञानिक व आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संजीव ओझा इन काढ़ा कैफे पर ग्रामवासियों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श भी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस काढ़े में इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमॉइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है और लीवर को सुरक्षा देता है।
पंकज प्रसून बताते हैं कि तीसरी लहर से गांवों को बचाने के लिए जरूरी है कि शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाया जाए। काढ़ा इसके लिए सबसे सरल उपाय है। चाय की दुकानों में भी आयुष काढ़ा फ्री में देने के साथ लोगों को काढ़ा बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
काढ़ा कैफे पर भाप मशीन की सुविधा भी मिलेगी ताकि लोग स्टीम का सेवन कर कोरोना संक्रमण को दूर भगा सके। इसके साथ ही विश्वास ट्रस्ट और सोनू सूद फाउंडेशन के सहयोग से जिले के नौ गांवों में कोविड केयर किट पहुंचाने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें