फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर ट्रक खड़ा कर सो गया चालक, गायब हो गया 175 पेटी रिफाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ढाबे पर खड़े ट्रक से संदिग्ध हालात में लगभग तीन लाख कीमत का 175 कार्टून रिफाइंड गायब हो गया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ऊंचाहार के सवैया तिराहा स्थित एक ढाबे पर रिफाइंड लदा ट्रक खड़ा था। ट्रक कोलकाता से रिफाइंड लादकर लखनऊ जा रहा था। बताते हैं कि बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के विस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर नूर आलम खाना खाने के बाद ट्रक पर सो गया था।
इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से 175 कार्टून रिफाइंड गायब हो गया। सुबह जब ड्राइवर उठा तो तिरपाल फटा था और उसमें से रिफाइंड के कार्टून गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें