फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2880 वृद्धजनों में टीकाकरण का लक्ष्य, 991 टीके लगे

विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को भी जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी में कोरोना का टीका लगाया गया। 2880 वृद्धजनों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष शाम तक 991 वृद्धजनों ने टीके लगवाए। लक्ष्य का 34.40 टीकाकरण हुआ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल में 360 लक्ष्य के सापेक्ष 393 वृद्धजनों ने टीके लगवाए।
इसके अलावा शिवगढ़ में 120 में 80, डलमऊ में 120 में 65, लालगंज में 120 में 92, जगतपुर में 120 में 48 वृद्धजनों ने टीका लगवाया। अन्य सीएचसी में भी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को 1683 लोगों की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें