फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही कोरोना पॉजिटिव, रिटायर्ड एएनएम भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों में भी खतरा बढ़ गया है। शनिवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में जिले का पहला सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित सिपाही पुलिस लाइन में रह रहा है और न्यायालय सुरक्षा में वह ड्यूटी करता है। डलमऊ सीएचसी में रिटायर्ड होने के बाद भी रहने वाली एएनएम भी कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा शहर के सोनिया नगर में 17 साल की किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहकर न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी करने वाले 33 वर्षीय सिपाही ने आशंका होने पर बीती आठ जुलाई को जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराई थी। उसे टाइफाइड की समस्या बताई जा रही है। शनिवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक साल पहले डलमऊ सीएचसी से रिटायर्ड होने के बाद सीएचसी के आवास में ही रहने वाली एएनएम का गिरने से हाथ टूट गया था। ऑपरेशन कराने के लिए लखनऊ पहुंची तो उसकी निजी पैथालॉजी से जांच कराई गई। रिटायर्ड एएनएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सोनिया नगर में रहने वाली छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिटायर्ड एएनएम केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराई गई है, जबकि दो अन्य मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिला अस्पताल के सर्जन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई नर्सों और अन्य नर्सिंग स्टाफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को जिला अस्पताल के 10 स्टाफ की रिपोर्ट आ गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगेटिव आई रिपोर्ट में छह नर्सें शामिल हैं। जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शनिवार को एसजीपीजीआई से 400 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें शहर के गोपाल सरस्वती स्कूल में क्वारंटीन किए गए 20 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इनमें 12 लोग डीह ब्लॉक के सादीपुर कोटवा गांव के हैं। इसके अलावा अन्य क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा रहा है।
तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक सिपाही, एक रिटायर्ड एएनएम और एक किशोरी शामिल है। एएनएम को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दो अन्य मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें