फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पांच और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ने रहा है। शनिवार को भी जिले में पांच और लोग संक्रमित हो गए। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घट पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 611 लोगों की जांच की, जिसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले।
इसके अलावा पहले से संक्रमित दो लोग स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने बताया कि किसी को भी लक्षण प्रतीत हो तो वह सीएचसी में पहुंचकर कोरोना की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें