रायबरेली। जिले में शुक्रवार को कोरोना की रफ्तार बढ़ गई। जांच में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नए संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
दवा की किट मरीजों के घर पहुंचाई गई है। इसके अलावा पहले से संक्रमित 5 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 724 लोगों की जांच की, जिसमें 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा पहले से संक्रमित 5 लोग स्वस्थ हो गए। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग एहतियात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। संवाद