फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में खोला गया धान खरीद के लिए कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शासन की मंशा पर किसानों का धान सीधे खरीदने में आ रही समस्याओं की जानकारी के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोल दिया गया। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों को अपना धान विक्रय करने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए उनकी समस्याओं के निदान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष अन्य कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्रियाशील रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के लिए दूरभाष संख्या 0535-2210010 निर्धारित रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष में विपणन सहायक, सिद्धांत बाजपेयी मोबाइल नंबर 7607487827 की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाए जाने के लिए डीएम ने पीसीएफ के दो और नए केंद्रों को अनुमोदन दिया है। अब जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। नए केंद्रों पर तत्काल खरीद शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें