फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआरएस ने जांची ट्रैक की गुणवत्ता, अफसरों से की गुफ्तगू

विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कुंदनगंज में ट्रैक पर मोटर ट्राली पर बैठककर जानकारी ल? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर कुंदनगंज से गंगागंज के बीच बिछाए गए नए ट्रैक का मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्मित ट्रैक के प्रत्येक प्वाइंट की बारीकी से जांच की। रेलखंड के तीनों स्टेशनों का भी सीसीआरएस ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षकों से ट्रेनों के संचालन तथा अन्य विभागीय कार्यों के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण करने के बाद सीसीआरएस की स्पेशल ट्रेन से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नए ट्रैक पर दौड़ी। कुंदनगंज से पुराने ट्रैक से होकर गंगागंज पहुंची स्पेशल ट्रेन को वापस नए ट्रैक से होकर निकाला गया।
नवनिर्मित रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने मंगलवार को यहां पहुंचे मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक सबसे पहले गंगागंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां नए बिछाए गए रेल ट्रैक तथा विद्युतीकरण की स्थिति की जांच की। इसके बाद स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से रेल संचालन की जानकारी हासिल की। यहां से नवनिर्मित रेल ट्रैक से मोटर ट्राली पर सवार होकर साढ़े 12 बजे हरचंदपुर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सिग्नल विभाग के अधिकारियों से दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के बाद नवीन रूट पर ट्रेनों के संचालन आदि पर विस्तार से जानकारी हासिल की।
ट्रैक की गुणवत्ता पर भी बात की। स्टेशन परिसर में नवीन रिले रूम की बारीकी से पड़ताल की। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस रिले रूम में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक इसके त्रिपाठी से उन्होंने अत्याधुनिक कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की।
रेल गाड़ियों के संचालन, नई तकनीक और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली। स्टेशन परिसर में पौधरोपण कर वो मोटर ट्रॉली से कुंदनगंज स्टेशन गए। उनके पीछे 10 अन्य मोटर ट्रॉलियों से विभाग के अन्य सभी आगे के लिए रवाना हो गए।
गंगागंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मोटर ट्रॉली द्वारा जैसे ही मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त हरचंदपुर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े ही थे, कि उनकी मोटर ट्रॉली के पीछे चल रही मोटर ट्रॉली में अचानक खराबी आ गई।
ट्रॉली आगे न बढ़ने से रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन रेलवे गैंग कर्मियों द्वारा खराब हुई मोटर ट्रॉली को ट्रैक से बाहर हटा दिया गया। तब जाकर अन्य मोटर ट्रॉलियां सीसीआरएस के काफिले में आगे की ओर बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें