फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। लखीमपुर खीरी की घटना और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने महराजगंज तहसील पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सविता यादव को सौंपा।
विज्ञापन

सभी ने मांग की कि मारे गए सभी किसानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा घटना की सीबीआई जांच कराकर घटना के लिए जिम्मेदार केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे को तत्काल गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके साथ विरोध जताने जा रहे सभी कांग्रेसी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुशील पासी, भगवानदीन फौजी ने कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों पर जुल्म करने का रिकार्ड तोड़ रही हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड तो जलियांवाला बाग नरसंहार की याद दिलाता है। इस मौके पर दिनेश मिश्रा, आशुतोष सिंह, सुनील कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, नीरज कुमार, रमेश कुमार व रामनरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें