फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने वोटरों को धमकाया, बंद कराया मतदान

Thu, 03 Mar 2016 11:06 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से एमएलसी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पर बूथ के अंदर घुसकर वोटरों को धमकाने और मतदान बंद कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले की तहरीर ऊंचाहार थाने में देने के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को भी पूरे मामले का पत्र भेजा गया है। ऊंचाहार थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि एमएलसी पर वोटरों को धमकाने, गालीगलौज करने की तहरीर मिली है।

जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, एमएलसी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जो खुद सच्चाई बयां कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने किसी वोटर को न तो धमकाया है और न ही मतदान बंद कराया है। कुछ लोग उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
उसरैना की प्रधान ममता देवी, रायपुर की प्रधान रानी, हमीदपुर बड़ागांव के विजय सिंह, सरायं अख्तियार के मुन्नालाल, सरेनी के प्रधान कन्हैयालाल ने ऊंचाहार थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वे सभी मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए लाइन में लगे थे।

इसी बीच एमएलसी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे। वोट किसको दो रहे हो, इसकी जानकारी करने लगे। विरोध किया तो गालीगलौज की।
विज्ञापन


साथ ही धमकी दी कि हमको वोट नहीं दिया तो बाहर निकलने पर जान से मार देंगे। उनके सभी सुरक्षा कर्मी भी बंदूक लेकर गालीगलौज की और मतदान बंद करा दिया। वोटरों ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें