फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सैलानियों की शिकायतों का जल्द होगा निपटारा

Fri, 02 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सैलानियों की शिकायत का अब त्वरित हल हो सकेगा। शिवगढ़ में पर्यटन थाना बनेगा। शासन से थाना बनाने को हरी झंडी मिल गई है। भूमि चिह्नित कर ली गई है। बजट मिलते ही थाने का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रायबरेली जिले का शिवगढ़ क्षेत्र टूरिस्ट के लिए अहम माना जाता है। हर साल यहां पर घूमने के लिए सैलानी आते हैं। पुलिस विभाग ने पर्यटन थाना बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब उसे हरी झंडी मिली है। शिवगढ़ कस्बे के पार्वतीखेड़ा मोहल्ले में पर्यटन थाने के लिए दो बीघे भूमि चिह्नित की गई है। पर्यटन थाना बनने से सैलानियों से जुड़े मामलों को सीधे सुनवाई होगी। उनकी शिकायतों व मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।

पर्यटन थाने में पर्यटन अधिनियम के तहत आने वाले सभी प्रकार के अपराध दर्ज किए जाएंगे। पर्यटन थाने में इंस्पेक्टर, दरोगा, मुख्य आरक्षी समेत करीब 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन



हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग
शिवगढ़ कस्बे में महेश विलास पैलेस टूरिस्ट स्थान है। यह महल करीब 1952 में बना था। इस महल में प्रेम चोपड़ा की फिल्म शक, अजय देवगन की रेड, बुलेट राजा, मिट्टी एक नाटक समेत अन्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। आए दिन बालीवुड के कलाकारों का आना-जाना रहता है। इस वजह से सैलानी भी यहां घूमने आते हैं। सैलानियों की बढ़ती संख्या के कारण शिवगढ़ थाने में काफी अरसे से क्षेत्रीय लोग पर्यटन थाना बनाने की मांग कर रहे थे।


एक और सर्किल क्षेत्र का होगा गठन
बछरावां, हरचंदपुर, गुरुबख्शगंज थानों को मिलाकर एक नए सर्किल क्षेत्र के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा है। यदि इसे हरी झंडी मिलती है तो जिले में छह सर्किल क्षेत्र हो जाएंगे।

अभी सदर, महराजगंज, डलमऊ, सलोन, लालगंज सर्किल क्षेत्र जिले में गठित हैं। अफसरों का मानना है कि नए सर्किल क्षेत्र के गठन से अपराधियों पर और शिकंजा कस जाएगा। साथ ही लोगों की शिकायतों का निपटारे में आसानी होगी।


शिवगढ़ के पार्वतीखेड़ा में पर्यटन थाना बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है, जिसे जल्द ही मुख्यालय भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद पर्यटन थाने का निर्माण शुरू कराया जाएगा। एक नए सर्किल क्षेत्र गठन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें