फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में देवनंदिनी और स्लोगन में अंशिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज ने रविवार को पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से कराई। इसमें छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। आकर्षक पोस्टर बनाए और बेहतरीन स्लोगन लिखे।
विज्ञापन

पोस्टर बनाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा आठ की देवनंदिनी यादव प्रथम रही। कक्षा तीन की अवनि को दूसरा और कक्षा आठ की रिचा यदुवंशी को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में अंशिका अवस्थी प्रथम रही।
जाह्नवी व मुस्कान को संयुक्त रूप से दूसरा और रिद्धि व सिद्धि को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। अंजली तिवारी की बनाई पेंटिंग काफी सराही गई। निदा हबीब, अरुणिका आदि छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रयास किया।
विज्ञापन

बच्चों ने अपनी पेंटिंग और स्लोगन के जरिए यह बताने का प्रयास किया कि ऑक्सीजन की समस्या को पेड़ों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य रितु शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। देवेंद्र शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से एक-एक पौधा लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें