फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने मेरे बेटे को छीन लिया, आप सब दूर रहे-केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
39-रायबरेली में शनिवार को शिवगढ़ ब्लाक क्षेत्र के बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में नशा मुक्त - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के श्रीबरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि नशा व्यक्ति को ही नहीं, उसके परिवार को भी खोखला कर देता है। नशे ने तो उनके स्वयं के बेटे आकाश किशोर को बर्बाद किया। उसकी जान ले ली। बेटा भी उनसे दूर चला गया। ऐसी स्थिति में नशे का त्याग कर देना ही अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रायबरेली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनकी बहू सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रहा। शराब बनाने का सबसे बड़ा कार्य रायबरेली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्राम पंचायत स्तर पर होता है। पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि नशे का सेवन परिवार को खोखला करता है। नशे का त्याग कर देना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सभी को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजाराम त्यागी, राजकुमार, डॉ. पंकज रावत, डॉ. जीबी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, राकेश रावत मौजूद रहे। पूर्व एनसीसी कैडेट के छात्रों ने एनसीसी शिष्टाचार के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें