फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी पर देखा शपथ ग्रहण, दिनेश का नाम पुकारते ही चहके भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण जिले के लोगों ने देखा। एमएलसी दिनेश सिंह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने और शपथ के लिए नाम पुकारते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ता खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन

बचत भवन के साथ ही सभी ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों में कार्यक्रम देख रहे लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर भी लोगों तालियां बजाकर खुशी जताते हुए जीत का जश्न मनाया।
जिले के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन, 18 ब्लॉक मुख्यालयों और छह तहसील मुख्यालयों पर प्रशासन की ओर से एलईडी टीवी के माध्यम से 7400 से अधिक लोगों को भाजपाइयों व लोगों को शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एडीएम सहित अन्य अधिकारियों व नेताओं ने शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखा।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ ने ब्लॉक में एलईडी लगवाई थी।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में एलईडी पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम देखा गया। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में एलईडी लगाई गई, लेकिन कम लोग ही कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे। दिनेश प्रताप सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर समर्थकों और भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया। सूची कस्बा व डीह कस्बे में लोगों ने खुशी जताई।
शपथ ग्रहण के दौरान बिजली हुई गुल
जगतपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर बत्ती गुल हो गई।
इससे एलईडी टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण देख रहे कर्मचारी, प्रधान मायूस हो गए। करीब 10 मिनट तक बिजली न होने पर एलईडी बंद रही।
थोड़ी देर बाद बिजली आने पर एलईडी के माध्यम से लोगों ने शपथ ग्रहण को देखा और सुना। इस मौके पर कृष्णा पटेल, राजेंद्र शुक्ला, दीपू सिंह, संदीप पांडे, मांगीलाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें