फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मानित जूडो प्रशिक्षक से अभद्रता, धक्का-मुक्की

Thu, 21 Apr 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार विजेता जूडो कराटे की प्रशिक्षक डिम्पी जीजीआईसी में अभद्रता का शिकार हो गई। जीजीआईसी में जूडो कराटे के प्रशिक्षक के रूप में तैनात है। प्रधानाचार्या से उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही धक्का-मुक्की भी की और स्कूल से भगा दिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच डीआईओएस को सौंपी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को लखनऊ में पुरस्कृत किया गया था।

जूडो कराटे की प्रशिक्षक डिम्पी तिवारी को भी मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। डिम्पी वर्तमान समय में जीजीआईसी में जूडो कराटे प्रशिक्षक के पद पर तैनात है। डीएम को दिए शिकायतीपत्र में डिम्पी ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्या ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। प्रशिक्षक ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच डीआईओएस को सौंपी है। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन का कहना है कि जूडो-कराटे की प्रशिक्षक से अभद्रता के मामले निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

वहीं जीजीआईसी की प्रिंसिपल पार्वती त्रिपाठी ने कहा कि जूडो कराटे की प्रशिक्षण बुधवार को एक व्यक्ति के साथ स्कूल आई और जॉइन कराने की बात कही। 22 से 25 अप्रैल के बीच परीक्षा होने के कारण इसके बाद जूडो का प्रशिक्षण देने के लिए कहा तो प्रशिक्षक डिम्पी तिवारी आपे से बाहर हो गई।
विज्ञापन


पूरे स्टाफ के सामने बदतमीजी की। स्वयं उसने अभद्र व्यवहार किया। उसके साथ न तो अभद्र व्यवहार किया गया और न ही धक्का-मुक्की की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें