फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी ढहने से किसान की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 25 Aug 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
house collapse - फोटो : getty images
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात कच्ची कोठरी ढहने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। उसको सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों छप्पर के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बारिश के चलते सीलन की वजह से कोठरी ढह गई। पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है। 

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरबतियापुर मजरे भगवानपुर टपे तेरुखा गांव निवासी सुक्खन रैदास (58) किसानी करता था। रात में सुक्खन कोठरी पर रखे छप्पर के नीचे पत्नी परागा (55) के साथ सो रहा था। बारिश के चलते आई सीलन से कोठरी देर रात अचानक भरभराकर छप्पर समेत ढह गई।
विज्ञापन


इससे छप्पर के नीचे सो रहे दंपती मलबे में दब गए। कोठरी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुक्खन को मृत घोषित कर दिया।

किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम क्षत्रपाल और कोतवाल ओपी यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात दीवार गिरने से दंपती घायल हो गए। बनपुरवा मजरे कुंडवल गांव निवासी जागेश्वर (32), उसकी पत्नी अनीता (28) छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन


दोनों मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी डलमऊ पहुंचाया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि दीवार गिरने से हादसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें