फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेंगी छह से आठ की कक्षाएं, तैयारियां अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के उन विद्यालयों में सोमवार से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा जहां छह से आठ तक की कक्षाएं चलती हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी होने के बावजूद ज्यादातर विद्यालयों में तैयारियां आधी-अधूरी हैं।
विज्ञापन

छह से आठ तक की कक्षाओं में 23 अगस्त से जबकि कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में पहली सितंबर से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होगा। स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और पठन-पाठन शुरू होने पर ध्यान रखने वाली बातों के संबंध में दो दिन पहले गाइडलाइन जारी की गई थी।
जिले में सोमवार से बेसिक शिक्षा विभाग के छह से अधिक कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी छह से आठ की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यालय कैंपस, भवन एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी भंडार कक्ष, वाशरूम, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी आदि की सफाई एवं विसंक्रमित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। क्लास रूम में अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन कराने की बात कही गई थी लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के नाम पर खानापूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें