फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम से चरमराया शहर का यातायात

Fri, 09 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सभी ने प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। इसके बाद रोड जाम करके नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रोड जाम की वजह से वाहनों की कतारें लग गई, जिससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि मांगें न माने जाने तक हम पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष लीना पांडेय की अगुवाई में विकास भवन में धरने पर जिले भर की कार्यकर्त्रियां एकत्र हुईं। अमेठी जनपद से भी कई महिलाएं आंदोलन में शामिल हुई।

सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश सरकार आंदोलन कर रही कार्यकर्त्रियों की मांग की अनदेखी कर रही है। इस बार लड़ाई आर पार की होगी। दोपहर के बाद महिलाएं नारेबाजी करते हुए डिग्री कॉलेज चौरोहे पर एकत्र हो गईं। इस दौरान सभी ने प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकालते हुए रोड जाम कर दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


जिलामंत्री सीता सिंह ने कहा कि सरकार को अपना हठ छोड़ना पडे़गा। जगतपुर अध्यक्ष सालसा सिंह ने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो सरकार के अभियान का बहिष्कार जारी रहेगा। नगर क्षेत्र की बीना सिंह, बीना पांडेय, डलमऊ क्षेत्र की रेखा, राही की ऊषा सिंह ने कहा कि सपा मुखिया ने पिछले चुनाव में मानदेय बढ़ाने की बात की थी।

उस पर अब तक अमल नहीं किया गया। रोड जाम के कारण कैनाल रोड, सिविल लाइंस रोड पर वाहनों की कतारें लगी रही। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह रोड जाम हटवाया। इस मौके पर शालिनी, सरिता सिंह, राजरानी, रामरानी, देवकली, सुमन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें