फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावां सीएचसी में छह महीने से पैरासीटामॉल नहीं

Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को अमावां सीएचसी में जांच करते संयुक्त निदेशक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा व परिवार कल्याण के संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश यादव की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को सीएचसी अमावां पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को देखा। रोगियों ने शिकायत की कि छह महीने से अस्पताल में पैरासीटामॉल की दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन


अन्य तमाम मनमानी सामने आने पर संयुक्त निदेशक का पारा चढ़ गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के आदेश दिए। संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश कुमार, सहायक अभियंता वीके उपाध्याय व धीरेंद्र पांडेय की टीम शनिवार की सुबह सीएचसी अमावां पहुंची।

वार्ड में भर्ती रोगियों ने बताया कि छह महीने से अस्पताल में पैरासीटामॉल की दवा नहीं मिली है। जनरेटर भी कभी नहीं चलाया जाता है। डॉक्टर बाजार से दवा खरीदने के लिए परचे पर लिखते हैं।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने विभिन्न योजनाओं के रजिस्टरों को भी चेक किया। सभी रजिस्टर अधूरे मिले। तमाम मनमानी मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य मेें सुधार लाने के आदेश दिए।

सीएचसी के नए भवन के निर्माण की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने कहा कि तत्काल काम को पूरा कराया जाए। ठेकेदार को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आदेश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें