फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ का विकास भवन के दफ्तरों में छापा, 10 अफसर गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीडीओ अभिषेक गोयल ने बुधवार को विकास भवन के दफ्तरों में अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी लेने के लिए अचानक छापा मारा। उनको 10 विभागों के अधिकारियों के चैंबर बंद मिले। इस पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी, एई लघु सिंचाई सहित सभी 10 अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 10 बसे सबसे पहले मनरेगा सेल पहुंचे। यहां उपायुक्त मनरेगा सहित स्टाफ मौजूद मिले। इसके बाद डीआरडीए में परियोजना निदेशक सहित पूरा स्टाफ मौजूद मिला। डूडा में परियोजना अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद पशु पालन दफ्तर पहुंचे तो सीडीओ को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नहीं मिले। जिला युवा कल्याण अधिकारी के अलावा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी भी कुर्सी पर नहीं मिले।
जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई भी गैर हाजिर मिले। समय पर दफ्तरों में पहुंचकर काम शुरू न करने पर नाराज सीडीओ ने सभी 10 अधिकारियों को नोटिस देकर तत्काल जवाब देने के आदेश दिए हैं। यही जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ अभिषेक गोयल का कहना है कि विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। 10 अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें