फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी इंटर कॉलेज में सचल दस्ते ने पकड़ा सॉल्वर

Thu, 30 Mar 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में नकल माफिया के फैले संजाल का एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। गोविंदपुर माधव परीक्षा केंद्र में सॉल्वर पकड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार को भागीरथी इंटर कॉलेज मुराई बाग में भी एक सॉल्वर पकड़ा गया। आंतरिक सचल दस्ते की कार्रवाई से नकलचियों में अफरा-तफरी मच गई। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी हैं। इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को भी भेज दी है।
विज्ञापन


आंतरिक सचल दस्ते के देवेंद्र यादव व कक्ष निरीक्षक ने प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति से मिलान कराया। इस दौरान हाईस्कूल प्राइवेट परीक्षा दे रहे रंजीत कुमार की फोटो से मिलान नहीं होने पर उससे परिचय पत्र मांगा। जिस पर नाम अजय कुमार मिला। कड़ाई से पूछने पर उसने अजय कुमार की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की।

केंद्र व्यवस्थापक श्याम सुंदर यादव ने सॉल्वर को पकड़कर उसका प्रश्नपत्र निरस्त करने की संस्तुति कर दी। वहीं उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दे दी। कोतवाल विजय प्रताप यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सॉल्वर रंजीत कुमार निवासी सोहबल ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे अजय कुमार की जगह परीक्षा दे रहा है। अजय कुमार पूरे गुरु देवली मजरे डलमऊ का रहने वाला है। कई दिन से परीक्षा देने के बाद भी कक्ष निरीक्षकों तक को भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


इससे कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना है। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा बोर्ड को भी पत्र भेजा जाएगा। वह कितने दिन से परीक्षा दे रहा था। इसकी जानकारी नहीं है। इस तरह के और कितने परीक्षार्थी शामिल हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें