फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 किसानों पर दर्ज केस होंगे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पराली जलाने पर 26 किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस हो सकेंगे। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर सख्ती बरती थी।
विज्ञापन

खेत में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश के तहत जिले में 26 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर केस दर्ज कराए गए थे। अब प्रदेश सरकार ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि पराली जलाने पर मुकदमा लिखने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसके तहत 2019-20 में 26 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। 2020-21 में एफआईआर दर्ज न करके जुर्माना वसूलने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके तहत किसानों से एक लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला गया था। अब प्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाने के निर्देश दिए हैं जो किसानों के लिए एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें