फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बालिका को गोली लगने के मामले मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पैर में गोली लगने से घायल बालिका का शनिवार शाम ट्राॅमा सेंटर में ऑपरेशन हुआ। उसके पैर से गोली निकाली गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आइमा जहनियां गांव के शिव मिलन की बेटी राशिका (10) सोमवार को अपने भाई बहन के साथ छत पर बैठी थी। इस दौरान उसके दाहिने पैर के घुटने में गोली लग गई थी। घर वाले सामान्य चोट समझ रहे थे, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान एक्स-रे रिपोर्ट में गोली लगने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया था। शनिवार शाम ट्राॅमा सेंटर में उसके घुटने का ऑपरेशन किया गया। लगभग दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसके घुटने में फंसी गोली बाहर निकाली गई। इसकी रिपोर्ट चिकित्सकों ने पुलिस को सौंपी है। रविवार को छात्रा की मां रामावती ने बेटी को गोली लगने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें