फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज सीएचसी में एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाते गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में अनियंत्रित कार
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बीघापुर के पास सोमवार को सड़क पर अचानक आई बिल्ली को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दिल्ली पुलिस के एक जवान ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी लालगंज पहुंचाया।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी राजकुमार पाठक अपनी पत्नी और बेटी के साथ अहमदाबाद से घर लौट रहे थे। उन्हें अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बीघापुर के पास अचानक कार के सामने बिल्ली आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में राजकुमार पाठक, उनकी बेटी रिद्धि और चालक इलियास घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से अपने वाहन से ओडिशा जा रहे दिल्ली पुलिस के जवान मोहित ने कार रुकवाकर घायलों की मदद की। उन्होंने तीनों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि हादसा उन्नाव जिले में हुआ है। घायलों को सीएचसी में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें