फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला व्यापारियों पर टिप्पणी से भड़के

Wed, 11 Nov 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देते व्यापार मंडल के प
विज्ञापन
लालगंज। फेसबुक पर महिला व्यापारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से व्यापारियों में नाराजगी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि बीते दिनों एक फेसबुक आईडी से महिला व्यापारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इससे व्यापारियों में रोष है। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन करेगा।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय वाजपेयी ने कहा कि महिला व्यापारियों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाएं व्यापार के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अप्पू शर्मा, शीलू त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, कौशलेंद्र, पुष्कर गुप्ता, रौनक भदौरिया और अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें