फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिविर में कैडेटों को मिला सैन्य प्रशिक्षण

Mon, 09 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की 66 यूपी बटालियन की ओर से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में सीनियर डिवीजन के 297 और सीनियर विंग के 192 कैडेटों ने भाग लिया। सभी ने सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेटों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का यह प्रशिक्षण सेना की जीवनशैली का आंशिक रूप है। समापन पर लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार ने 10 दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पीटी, योगा, ड्रिल, शस्त्र ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, जीवन कौशल, फायर फाइटिंग, कॅरिअर काउंसलिंग, मोटिवेशनल व्याख्यान, खेल जैसी गतिविधियां हुईं। निबंध, भाषण, पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इन सभी में कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन



नौवें दिन शनिवार को ड्रिल कंप्टीशन, मिलिट्री सिंबल, राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर नरेश कुमार, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, लेफ्टिनेंट राज नरायन, लेफ्टिनेंट प्रकाश चंद्र, लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार, सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार जगमोहन, सूबेदार डब्बल सिंह, नायब सूबेदार संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें