फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास निर्माण में आएगी तेजी, रायबरेली-प्रयागराज हाईवे से पेड़ हटवाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बनने वाले बाईपास का निर्माण अब रफ्तार पकड़ेगा। हाईवे के किनारे लगे 3300 पेड़ों को हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद वन विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है। इसमें 2500 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी है। जबकि शेष 1300 पेड़ों को वन निगम कटवाएगा।
वन विभाग अभी इन पेड़ों को हाईवे और शारदा सहायक नहर के बीच लगवा रहा है। इसके अलावा इन पेड़ों को एम्स और अन्य वन ब्लॉकों और राजमार्गों के किनारे लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर जिले की सीमा में आने वाले जगतपुर, बाबूगंज और ऊंचाहार बाईपास का निर्माण कराया जाना है। इन बाईपासों और हाईवे पर करीब 3300 पेड़ हटाए व काटे जाने हैं।
एनएचएआई के अफसरों का दावा है कि पेड़ हटाने और काटने के लिए वन विभाग और वन निगम को एक करोड़ नौ लाख रुपये दे दिए गए हैं।
इसके बाद वन विभाग ने पेड़ हटवाने का काम शुरू कर दिया है। जगतपुर के पहले हाईवे के किनारे वाले पेड़ों को जेसीबी और हाईड्रा की मदद से उखाड़कर शारदा सहायक और हाईवे के बीच में गड्ढे खोदवाकर लगवाया जा रहा है।
....तो क्या फिर से हरे-भरे हो पाएंगे ये पेड़
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 2500 पेड़ों को हटाने और दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए जिस तरह से कवायद चल रही है, उससे नहीं लगता कि ये छोटे-बड़े पेड़ फिर से हरे हो पाएंगे। जेसीबी से खुदाई में ही पेड़ों की काफी जड़ें कट जाती हैं।
उसके बाद हाईड्रा से ऊपर उठाने में मुख्य जड़ टूट जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह ने का कहना है कि वैसे तो बरसात के समय वायु में आर्द्रता (नमी) रहती है। इस दौरान पेड़ लगाने से नई पत्तियां निकल आती हैं। यह समय इस कार्य के अनुकूल नहीं है, क्योंकि मौसम विपरीत है। इसके अलावा जड़ों से मिट्टी नहीं हटनी चाहिए।
विज्ञापन

पूरी सुरक्षा के साथ लगवाए जा रहे पौधे
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर वन विभाग को 2500 हजार पौधे दूसरी जगह शिफ्ट करना है। 40 सेंटीमीटर से अधिक मोटे पेड़ों को वन निगम कटवाएगा। बाकी को शिफ्ट कराया जाएगा। उनका दावा है कि पेड़ उखाड़ने से लेकर लगाते समय तक में पूरी सुरक्षा का ध्यान दिया जा रहा है।
-सुरेश कुमार पांडेय, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें