फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रोकता रहा भाई... नहर में कूद गई बहन

Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के सरांय सहिजन गांव के पास किसी बात से नाराज होकर युवती ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान छोटा भाई बहन को रोकता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। भाई के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को एसडीआरएफ ने पूरे तुराबी मजरे मुखरा गांव के पास नहर से शव बरामद किया।
विज्ञापन


मदारीपुर गांव निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी दाया देवी के साथ लुधियाना में रहते हैं। बड़ी बेटी रोशनी (18), छोटी बेटी दीपांजली व बेटा दीपक (10) बाबा रामलखन के साथ सरांय सहिजन गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह रोशनी किसी बात से नाराज हो गई और गुस्से में घर से निकली। उसका छोटा भाई दीपक उसे रोकता हुआ उसके पीछे चल रहा था।

रोशनी गांव के पास नहर पुल पर पहुंची तो दीपक उसे रोकते हुए चिल्लाने लगा। इसके बाद भी रोशनी ने नहर में छलांग लगा दी। बहन को नहर में कूदते देख दीपक जोर-जोर से चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा और घटना की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। नहर पुल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवती की तलाश शुरू कराई। शुक्रवार को भी पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन युवती का पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम की मदद ली गई। शाम को युवती का शव पूरे तुराबी मजरे मुखरा गांव के पास से बरामद किया गया।

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। उधर, बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता अजय कुमार व मां दाया देवी गांव पहुंचे। दोनों बेटी की मौत से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें