फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महात्मा गांधी व शास्त्री के जीवन से लें प्रेरणा

Sat, 04 Oct 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गांधी जयंती पर स्वच्छता की झाड़ू लगाते पीएसी वाहिनी के सेनानायक।
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले भर में कार्यक्रम हुए। उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया।
विज्ञापन


हमें अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। डीएम ने कहा कि यह दिन केवल उनके जन्मदिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें जीवन में उतारने का अवसर है। कार्यक्रम में रामधुन का वादन भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनाओं से भर दिया।

जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने कार्यालय कर्मियों के साथ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। शहर के अन्य स्कूलों और सरकारी कार्यालय में भी राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में सेनानायक लाल भरत कुमार पाल की उपस्थिति में वाहिनी शस्त्रागार पर गांधी जंयती मनाई गई।
विज्ञापन


वाहिनी के मुख्य द्वार से जगदीशपुर प्राथमिक पाठशाला तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक आनंद कुमार, शिविरपाल आनंद शंकर तिवारी उपस्थित रहे।


स्वच्छता की ली गई शपथ
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक राकेश राज पुरोहित के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, मनोज कुमार जिंदल, डाॅ. आभा जैन, बीएल मीना, रमेश चंद्र व नीरज श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों स्वच्छता की शपथ ली। दीनशाह गौरा ब्लॉक में भी गांधी जयंती के पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें