फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई रिक्शा पलटने से बालक की मौत

Sun, 31 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। कमालगंज गांव के पास शनिवार को ई रिक्शा पलटने से बालक की मौत हो गई, जबकि मां, भाई और दादी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा ई रिक्शा मोड़ते समय हुआ।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के संभल का पुरवा निवासी नीलांश उर्फ निलेश (11) अपनी मां वंदना देवी, दादी किशन और भाई आफताब के साथ ई रिक्शा पर सवार होकर धरई जा रहा था। सुबह करीब सात बजे कमालगंज गांव के पास ई रिक्शा पलट गया।

इससे सभी लोग ई रिक्शा के नीचे दब गए। लोगों ने ई रिक्शा उठाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने के कारण नीलांश की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें