फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 30 May 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के महावीर मोड़ पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की एक बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक सुमेर कुमार की मौत हो गई। सुमेर कुमार लोधवामऊ गांव के निवासी थे। वह बृहस्पतिवार रात को सब्जी खरीदने थुलवासा बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय पहाड़पुर गांव जाने वाले महावीर मोड़ पर उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सुमेर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। लोगों के मुताबिक हेलमेट न लगाने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉ. एसके भारद्वाज ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। कोतवाल जगदीश यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें