फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रधान डाकघरों में 24 घंटे होगी राखी की बुकिंग

Thu, 13 Aug 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर दो प्रधान डाकघरों में 24 घंटे राखी की बुकिंग होगी। डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल ने बताया कि रायबरेली व लालगंज के प्रधान डाकघर में राखी की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा के माध्यम से बहनें अपनी सुविधानुसार किसी भी समय अपने भाइयों के लिए राखी की बुकिंग करा सकेंगी।
विज्ञापन


बताया कि राखी को सुरक्षित एवं आकर्षक तरीके से भेजने के लिए रायबरेली डाक मंडल के किसी भी उपडाकघर से मात्र 10 रुपये में वॉटरप्रूफ एवं डिजाइनर लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन विशेष लिफाफों में राखी को सुरक्षित रूप से पैक कर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा सकता है।

सभी डाक मंडलों को रक्षाबंधन से पूर्व पड़ने वाले रविवार यानी 16 व 23 अगस्त को राखी की डिलीवरी के लिए डाकघर खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। अवकाश में भी डाकिया अपने वितरण क्षेत्र में राखी की डिलीवरी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें