फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केंद्र से दबोचा गया मुन्ना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/परशदेपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन हाईस्कूल की परीक्षा में एक युवक अजीत कुमार (20) को दूसरे विद्यार्थी की जगह इम्तिहान देते पकड़ा गया।
विज्ञापन

शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने जब प्रवेश पत्र से मिलान किया तो मामला उजागर हुआ। इससे हड़कंप मच गया। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर परीक्षार्थी और उसकी जगह इम्तिहान दे रहे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला छतोह विकास क्षेत्र के संवेदनशील परीक्षा केंद्र पं. श्री लखन शुक्ल इंटर कॉलेज का है।
हिंदी की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक अमरेंद्र कुमार और मान सिंह को एक परीक्षार्थी की हरकतें देख उस पर शक हुआ। कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र देखा और उससे मिलान किया तो दंग रह गया।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में लगी फोटो और परीक्षा दे रहे युवक में भिन्नता पाई गई। यानी कि परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक बैठकर परीक्षा दे रहा था। इससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।
आननफानन भ्रमण कर रहे कई अधिकारी पहुंच गए। मौके पर नसीराबाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
केंद्र व्यवस्थापक रिचा शुक्ला ने नसीराबाद थाने में तहरीर दी। नसीराबाद थाने के एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में फर्जी छात्र को परीक्षा देते पकड़ा गया है, उसे हिरासत में लिया गया। तहरीर मिली है, जिसके आधार पर परीक्षार्थी जितेंद्र कुमार और पकड़े गए युवक अजीत कुमार (20) के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा है। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर
जिले में बनाए गए 103 परीक्षा केंद्रों में पांच सेंटर ऐसे हैं, जिन्हें संवेदनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है। इनमें पं. जगन्नाथ मिश्र इंटर कॉलेज पूरे भैरो मिश्र, पं. श्री लखन शुक्ल इंटर कॉलेज परैया नमकसार, शिवमौल सिंह केपी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर, शिवाधार बालिका इंटर कॉलेज लोदीपुर उतरावां और विवेकानंद बिहारी लाल विद्यालय खीरों शामिल है। ये विद्यालय किसी न किसी मामले को लेकर चर्चित रहे हैं। इसीलिए इन्हें संवेदनशील सूची में रखा गया है। इन सभी केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें