रायबरेली। रवी सीजन में करीब तीन लाख किसानों को भरपूर पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही नहरों की सिल्ट सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।
इन नहरों की सफाई हो जाने से किसानों को सिंचाई के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इस बार रवी सीजन के लिए करीब दो हजार किलोमीटर माइनरों और रजबहों की सफाई होगी। सिंचाई विभाग ने सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सिल्ट सफाई में सात करोड़ 65 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। वैसे तो जिले में सिंचाई विभाग के आठ खंडों की करीब 2300 किलोमीटर नहरें लेकिन इसमें दो हजार किलोमीटर नहरों की सफाई का खाका तैयार किया गया है।
नहरों में सिल्ट व झाड़ियां उगी होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रवी सीजन में किसानों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना न पड़े। इसके लिए पहले से ही नहरों की सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिंचाई विभाग 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक नहरों की सफाई कराने की कार्ययोजना तैयार की है।
किस खंड की कितने किलोमीटर साफ होंगी नहरें
सिंचाई खंड का नाम किलोमीटर
रायबरेली खंड दक्षिणी 1034
सिंचाई खंड 45 277
शारदा सहायक उन्नाव खंड 229
शारदा नहर लखनऊ खंड 142
शारदा सहायक खंड 28 72
शारदा सहायक नहर खंड 41 39
सिंचाई खंड प्रतापगढ़ 75
सिंचाई खंड उन्नाव 41
15 अक्तूबर के बाद शुरू होगी सफाई
सिंचाई विभाग के आठ खंडों की अपनी-अपनी नहरों की सफाई करानी है। सफाई का कार्य 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इसकी सफाई में लगभग सात करोड़ 65 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। नहरों की सफाई होने से किसानों को रवी सीजन में सिंचाई के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
- हेमंत कुमार वर्मा, एक्सईएन सिंचाई खंड दक्षिणी