फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करिए और बचाइए दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन गुरुवार को रोटरी क्लब के सहयोग से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनके श्रीवास्तव सुबह 11 बजे करेंगे। शिविर में रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है। इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन करके मरीजों की मदद करने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह काबिलेतारीफ है।
रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता है। किसी के रक्तदान करने से किसी मरीज की जान बच सकती है। इसलिए रक्तदान अधिक से अधिक लोग करें। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल का कहना है कि रक्तदान भी महादान होता है। लोगों से आह्वान है कि वह रक्तदान करके इस मुहिम का हिस्सा जरूर बनें।
विज्ञापन

रक्तदान से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। खासकर युवाओं को रक्तदान शिविर में भाग लेना चाहिए। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोग अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर 9451653600 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें